Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिए जाएंगे
खेलपथ प्रतिनिधि
भोपाल।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत शुक्रवार को राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। प्रमुख सचिव खेल पंकज राग एवं संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने संयुक्त बातचीत में बताया कि वर्ष 2019 के लिए राज्य शासन द्वारा 14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों में ग्वालियर की हाकी खिलाड़ी करिश्मा यादव और इशिका चौधरी भी शामिल हैं। करिश्मा को विक्रम तथा इशिको को एकलब्य पुरस्कार दिया जाएगा।
इन पुरस्कारों के लिए कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एकलव्य पुरस्कार के लिए 43 महिला, 38 पुरूष सहित कुल 81, विक्रम पुरस्कार हेतु 36 महिला एवं 35 पुरूष सहित कुल 71, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 17 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 18, श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार हेतु 02 महिला, 02 पुरूष सहित कुल 4 तथा लाइफ टाइम एचीवमेंट के लिए 18 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे।
खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी निम्नानुसार हैः-
*एकलव्य पुरस्कारः- व्यक्तिगत खेल में- अजातशत्रु शर्मा-केनोइंग-कयाकिंग भिण्ड, आदित्य दुबे-साॅफ्ट टेनिस, देवास, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग खरगौन, गार्गी सिंह परिहार-कराते भोपाल, अंशिता पाण्डे-वुशू जबलपुर, परम पदम् बिरथरे-तैराकी इन्दौर, शंकर पाण्डे- फेंसिंग भोपाल, अक्षत जोशी-घुड़सवारी उज्जैन, अनुषा कुटुम्बले -टेबल-टेनिस इन्दौर, प्रियांशु राजावत-बैडमिंटन धार, गोविन्द बैरागी सेलिंग राजगढ़ और दलीय खेल में शिवांगनी वर्मा-साॅफ्टबाॅल टीकमगढ़ एवं इशिका चौधरी-हाॅकी ग्वालियर तथा परम्परागत खेल में नित्यता जैन-शतरंज इन्दौर शामिल हैं।
*विक्रम पुरस्कार:-* व्यक्तिगत खेल में- राजेश्वरी कुशराम-केनोइंग-कयाकिंग भोपाल, फराज खान-घुड़सवारी भोपाल, अद्वैत पागे-तैराकी इन्दौर, मुस्कान किरार-तीरंदाजी जबलपुर, जय मीणा-साॅफ्ट टेनिस देवास, चिंकी यादव-शूटिंग भोपाल, दलीय खेल में पूजा पारखे-साॅफ्टबाॅल इन्दौर, करिश्मा यादव-हाॅकी ग्वालियर, दिव्यांग वर्ग में जानकी बाई-जूडो जबलपुर तथा परम्परागत खेल में चन्द्रकांत हरडे-थ्रोबाॅल भोपाल का चयन विक्रम पुरस्कार के लिए किया गया है।
*विश्वामित्र पुरस्कार:- अभिलाष एम.टी.-तैराकी इन्दौर, गिरधारी लाल यादव-सेलिंग भोपाल एवं दलीय खेल में शरद जपे-खो-खो इन्दौर का नाम शामिल है।
*लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार:-* इनाम-उर-रहमान-हाॅकी भोपाल। चयन समिति द्वारा वर्ष 2019 के प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार हेतु किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई है।