Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
पहली बार पांच को मिलेगा खेल रत्न
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। पहली बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान यानी राजीव गांधी खेल रत्न से पांच खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। सेवानिवृत्त जज मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका बत्रा के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैम्पियन पहलवान विनेश फोगाट, रियो पैरालम्पिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की थी। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का था, कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया था, अब उसे भी मान लिया गया है।
रोहित शर्मा जहां रिकॉर्ड पांच शतकों के साथ विश्व कप 2019 के सर्वाधिक रन स्कोरर थे तो विनेश फोगाट ने 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में गोल्ड जीतने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। वहीं भारती कप्तान रानी धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) के बाद तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी होंगी, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा। रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने FIH ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बूते ही भारत टोक्यो ओलंपिक में क्वॉलीफाई कर पाया था।
भारतीय खेल सम्मान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब खेल रत्न पा चुके एथलीट, अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार थे। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान साक्षी मलिक के नाम कमेटी ने पूरी तरह मंत्रालय पर छोड़ दिए थे। अब लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है। यानी 29 में से 27 लोगों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेंगे। इनमें इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाॅल), मनीष कौशिक, लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) जैसे नाम हैं।
मनु, सौरभ को पहली बार में सफलता निशानेबाज
मनु भाकर और सौरभ चौधरी का नाम पिछले वर्ष राष्ट्रीय राइफल संघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं भेजा था, पहली बार भेजे गए आवेदन में मनु और सौरभ के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी। लाइफटाइम कैटेगरी में आठ लोगों को और नियमित श्रेणी में पांच नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।
इस बार इनामी राशि में भारी भरकम बढ़ोत्तरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में मामूली वृद्धि की गई थी, लेकिन मोदी-2 में इन पुरस्कारों को नाम के साथ दाम का बनाने की तैयारी कर ली गई है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि में दस या बीस नहीं बल्कि 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। यानि कि जिस सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए अब तक साढ़े सात लाख रुपये मिलते हैं। अब उसे 25 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है।
प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की इनामी राशि को तीन गुना किया जाने वाला है। अब इस अवार्ड के लिए खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इस राशि को 15 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है।
यही नहीं ध्यानचंद अवॉर्ड और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए अब पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन अब इसके लिए 15 लाख रुपये इनामी राशि की जानी है। हालांकि अब तक नियमित द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि एक समान होती थी, लेकिन नियमित द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि को पांच से 10 लाख किया जा रहा है।