Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी
नई दिल्ली।
पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित छह खिलाड़ियों के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव होने से अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के लिए ट्रेनिंग शिविर तय समयानुसार 19 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो जाएंगे। पुरुष और महिला टीमें बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के दक्षिण केंद्र में ट्रेनिंग बहाल करेंगी। साइ के बुधवार को जारी बयान के अनुसार, ''भारतीय पुरुष और भारतीय महिला टीमें 14 दिन के क्वांरटाइन को पूरा करने के बाद 19 अगस्त 2020 से खेल गतिविधियां शुरू करेंगी।''
हॉकी इंडिया के अधिकारियों और दोनों टीमों के मुख्य कोचों सहित खेल के हितधारकों के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। इसके अनुसार, ''सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए यह फैसला किया गया कि साइ के बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी जो पहले निर्धारित किया गया था।''
छह खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का शिविर लगना अनिश्चित था। महिला शिविर के आयोजन पर हालांकि कोई संदेह नहीं था, क्योंकि सभी कोरोन वायरस की जांच में नेगेटिव आई थीं।
कप्तान मनप्रीत, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये छह पॉजिटिव खिलाड़ी (ज्यादातर पंजाब से) 10 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो एक साथ नई दिल्ली से पहुंचे थे।
इस समय 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी शिविर के लिए बेंगलुरु में हैं। राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। साइ ने कहा कि शिविर लगाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत ही इसका आयोजन किया जाएगा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का स्वास्थ्य शिविर के दौरान पहली प्राथमिकता होगा। रीड ने कहा, ''यह जानकार अच्छा लगा कि हर कोई उत्साहित है जबकि हमारी पहली प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा होगी।'' छह संक्रमित खिलाड़ी जब वायरस से उबर जाएंगे तो उन्हें ग्रुप में शामिल किया जाएगा।