News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि टोक्यो अगले साल अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों की मेजबानी करेगा और देश इस खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए तैयार है। ओलम्पिक में अब ठीक एक साल का समय बचा है। इस अवसर पर आईओए ने अपने संदेश में दुनिया भर के खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ-साथ टोक्यो खेलों के आयोजकों को अगले साल सफल आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति), उसके सहयोगी और टोक्यो में हमारे मित्र आज से एक साल बाद ओलम्पिक अभियान में अब तक के सबसे सफल खेलों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन खेलों में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर उत्सुक है। मेहता ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विश्व भर के खेल समुदाय के सामने नयी चुनौतियां पेश कर दी हैं और अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि इसके कुछ नुकसान है तो कई फायदे भी हैं। हमारे राष्ट्रीय खेल महासंघ ओलम्पिक पर ध्यान केंद्रित रखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सभी ऐहतियाती उपाय अपना रहे हैं। टोक्यो खेलों को कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इनका आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना था।