News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नई दिल्ली। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता केन्या के दिग्गज एथलीट विल्सन किप्सांग पर चार साल का प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को घोषणा की। एआईयू ने कहा कि किप्सांग ने अप्रैल 2018 से लेकर मई 2019 तक चार बार डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया और उन्हें पहले भी प्रतिबंधित किया जा चुका था। एआईयू ने ट्विटर पर कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स अनुशासन ट्रिब्यूनल ने केन्या के लंबी दूरी के धावक विल्सन किप्सांग पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, जोकि 10 जनवरी, 2020 से प्रभावी माना जाएगा।’ किप्सांग पर इससे पहले जनवरी में प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह पांच बार मुख्य मैराथनों के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। उन्होंने 2013 में बर्लिन मैराथन में ही दो घंटे, तीन मिनट और 23 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दुनिया भर के खिलाड़ी जहां कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं वहीं किप्सांग खुद ही सरकारी नियमों की धजिज्यां उड़ा रहे थे। जबकि वह खुद एक पुलिस अधिकारी हैं। विल्सन को लॉकडाउन के उल्लंघन में एक रात जेल में भी गुजारनी पड़ी थी। पुलिस ने उन्हें रात में कर्फ्यू के दौरान शराब पीने और ग्रुप में पूल खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।