News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
राज्यस्तर पर आठ स्वर्ण पदक जीतने वाली बिटिया को प्रतिमाह मिलेगा तीन हजार का वजीफा खेलपथ प्रतिनिधि रांची। झारखंड की उभरती एथलीट गीता कुमारी को आर्थिक परेशानियों के कारण रामगढ़ जिले की गलियों में सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता के बारे में जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पता चला उन्होंने तुरंत उसे आर्थिक मदद पहुंचाने को कहा। इसके बाद रामगढ़ के उपायुक्त (डीसी) संदीप सिंह ने गीता को 50,000 रुपये का चेक दिया। साथ ही करियर को आगे बढ़ाने के लिए 3,000 रुपये का मासिक वजीफा देने की भी घोषणा की। सोरेन को ट्विटर से जानकारी मिली कि गीता को आर्थिक तंगी के चलते सड़क किनारे सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं। उपायुक्त ने कहा,‘रामगढ़ में कई खिलाड़ी हैं जो देश के लिए सफलता हासिल करने में सक्षम हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें समर्थन मिले।’ गीता हजारीबाग जिले के आनंद कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।