News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलपथ प्रतिनिधि
कानपुर। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर कानपुर तीरंदाजी संघ की ओर से साइकिल रैली और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का आयोजन किया गया। डॉ. एस.एम. बूनडे द्वारा साइकिल रैली को रवाना किया गया। कानपुर तीरंदाजी संघ के सचिव वैभव गौर के प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में खिलाड़ियों ने उत्साह से शिरकत करते हुए बाद में पौधरोपण में हिस्सा लिया।
सचिव वैभव गौर के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर मंगलवार को कानपुर में साइकिल रैली और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को रवाना करने से पूर्व डॉ. एस.एम. बूनडे ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वैभव गौर ने बताया कि दुनिया में 23 जून, 1948 से ओलम्पिक दिवस मनाया जा रहा है। इस आयोजन में खिलाड़ियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल रैली कमिश्नर कैम्प कार्यालय से रवाना होकर ग्रीनपार्क पहुंची। उसके बाद पौधरोपण किया गया।