News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
मुंबई। भारत के प्रथम श्रेणी के सबसे वयोवृद्ध क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार का निधन हो गया। वह 100 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटियां हैं। उनके दामाद सुदर्शन नानावती ने बताया, ‘दक्षिण-मुंबई के वालकेश्वर के अपने घर में तड़के दो बजकर बीस मिनट पर नींद में ही उनका निधन हो गया।’
दाएं हाथ के बल्लेबाज रायजी ने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उन्होंने कुल 277 रन बनाये जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन था। उन्होंने 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की टीम के लिए पदार्पण किया। मुंबई के लिए उन्होंने 1941 में पदार्पण किया और विजय मर्चेंट की अगुवाई में पश्चिमी भारत के खिलाफ मैदान में उतरे। रायजी क्रिकेट इतिहासकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थे। वह जब 13 साल के थे तब भारतीय टीम ने बॉम्बे जिमखाना में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जनवरी में जब रायजी 100 वां जन्मदिन मना रहे थे तब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। तेंदुलकर ने रायजी के निधन पर शोक जताते हुए 6 महीने पहले उनकी मुलाकात को याद किया।