News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो, (एजेंसी)। जापान के एक 28 वर्षीय सूमो पहलवान की कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद कई अंगों के काम नहीं करने के कारण बुधवार को मौत हो गयी। टोक्यो के तकादागावा टीम से संबंध रखने वाले पहलवान सोबुशी की इस बीमारी से एक महीने तक जूझने के बाद बुधवार सुबह मौत हो गयी।
यह कोविड-19 के कारण किसी पहलवान की मौत का पहला मामला है। जापान सूमो संघ ने कहा कि पहलवान को 4-5 अप्रैल को बुखार था लेकिन वह व्यस्त होने के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया। कई अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था। जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो 8 अप्रैल को उन्हें तोक्यो अस्पताल में भर्ती कराया गया।