News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हवा में गेंद उछाल पेट डॉग के साथ जमकर खेली जीवा नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस बीच धोनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। हाल में उन्हें अपनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते देखा गया था। वो वीडियो साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गए हैं, इसमें जीवा अपने पापा धोनी की तरह ही पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते हुए नजर आ रही हैं। धोनी ने पेट डॉग्स काफी अच्छे से ट्रेन्ड हैं। धोनी के कुछ वीडियो पहले सामने आ चुके हैं, जिसमें वो अपने पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते नजर आए हैं। जीवा भी पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए पेट डॉग्स को उनकी स्टाइल में इंस्ट्रक्शन्स देते हुए नजर आई है। जीवा पहले पेट डॉग को खड़े होने के लिए कहती है, जैसे ही वो खड़ा होता है, जीवा हवा में गेंद उछालती है, जिसे डॉग कैच करता है। साक्षी ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें जीवा गेंद को काफी ऊंचा हवा में उछालती हैं, जिसे उसका पेट डॉग कैच कर लेता है। इसके बाद जाकर जीवा पेट डॉग को सहलाकर उसकी तारीफ करती है। धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करनी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।