News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
न्यूयार्क, (एजेंसी)। फीफा के 2018 और 2022 विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली में अमेरिका की बड़ी मीडिया कंपनी फॉक्स के दो पूर्व अधिकारियों सहित तीन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। फॉक्स समूह के हार्नान लोपेज और कार्लोस मार्टिनेज के अलावा स्पेन की मीडिया कंपनी ‘इमैजिना’ के लिए काम करने वाले गेरार्ड रोमी पर दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संघ (सीओएनएमबीओएल) तथा उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल संघ (सीओएनसीएसीएएफ) के अधिकारियों को लाखों डालर घूस में देने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं, कोपा अमेरिका और 2018 और 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए टेलीविजन अधिकार के अनुबंधों के बदले रिश्वत का भुगतान किया गया था।