News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
चंडीगढ़/पंचकूला। फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ की तरफ से शहर में हॉकी खिलाड़ियों को उभारने के लिए एक प्लेटफार्म दिया जाएगा। शहर में हॉकी टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत उस टैलेंट को मौका देने की है। ये विचार आज फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ की नवागत अध्यक्ष सीमा केपी सिंह ने व्यक्त किए। प्रेसिडेंट सीमा केपी सिंह ने कहा कि वे जल्द ही सिटी में एक हॉकी इवेंट शुरू करेंगे जिसमें बच्चों को हॉकी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ये इवेंट बॉयज एंड गर्ल्स अंडर 10-12 और अंडर 12-14 कैटेगरी के लिए होगा। इसके बाद हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव एनएस सोढी ने कहा कि चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की मान्यता हासिल करने के बाद उनके साथ 50 से ज्यादा ऐसे लोग जुड़े हैं जो अच्छे लेवल पर खेले हैं और अब बच्चों को हॉकी सिखाना चाहते हैं।