News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
बीए प्रथम वर्ष का छात्र है विशाल महलावत, समूचा ब्रज मण्डल गौरवान्वित खेलपथ प्रतिनिधि मथुरा। कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ की मुक्केबाजी स्पर्धा में संस्कृति विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र विशाल महलावत ने कांस्य पदक जीतकर समूचे ब्रज मण्डल का नाम रोशन किया है। संस्कृति विश्वविद्यालय के कंटिनजेंट मैनेजर मो. फहीम अख्तर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जोकि भुवनेश्वर के केआईआईटी विश्वविद्यालय में में 22 फरवरी से एक मार्च तक हुए, इन खेलों में विशाल महलावत ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा की शानदार बानगी पेश की। विशाल महलावत ने मुक्केबाजी में संस्कृति विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विशाल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर कांस्अय पदक से अपना गला सजाया। पुरस्कार वितरण उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। मो. फहीम ने उम्मीद जताई कि अच्छी तैयारी के साथ विशाल के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। विशाल की इस सफलता पर संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता और कुलपति डा. राणा सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए विशाल को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलाधिपति श्री गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए, हो सकता है कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा उनको नई ऊंचाइयां प्रदान करे। डा. राणा सिंह ने कहा कि खेल आज समय की बर्बादी नहीं बल्कि स्वर्णिम करियर का सूचक हैं। विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने भी विशाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।