News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज राही सरनोबत का मानना है कि खेलो इंडिया खेलों के कारण देश में कई बच्चे खेलों में भाग लेने को प्रेरित हुए। सरकार ने खेलो इंडिया के तीन चरण के जरिए कई प्रतिभाओं का चयन किया है और अब 22 फरवरी से एक मार्च तक ओड़िशा में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के शुरूआती चरण का आयोजन किया गया है।
सरनोबत ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय अपने छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने और पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों पर ध्यान लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मैं सचमुच खेलों इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की प्रशंसा करती हूं। कई बच्चे अब खेलों में भाग लेने को प्रेरित हो रहे हैं और खेलो इंडिया खेलों जैसे टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।