News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
गुवाहाटी, 13 जनवरी (भाषा) हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे दिन 12 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने कबड्डी में 4, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में 3-3 और साइकिलिंग तथा जिम्नास्टिक में 1-1 स्वर्ण समेत कुल 17 स्वर्ण अपने नाम किये। वह पदक तालिका में छठे से पहले स्थान पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र ने सोमवार को 4 ही स्वर्ण जीते और 16 पीले तमगो के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। उसके कुल 71 पदक हैं। महिला अंडर-21 फाइनल में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को हराया। एथलेटिक्स में तमिलनाडु 5वें स्थान पर है। दिल्ली तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। तीरंदाजी में हरियाणा ने 3 स्वर्ण समेत 7 पदक जीते। मध्यप्रदेश को तीरंदाजी में दो स्वर्ण मिले। रोडरेस में पुरूष वर्ग में हरियाणा के अनिल मंगला विजयी रहे। निशानेबाजी में गुजरात के ऋषिराज जडेजा ने अंडर 21 दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में अंडर 17 खिताब अपने नाम किया।