News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
गुवाहाटी। महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या चार कर ली। एथलेटिक्स स्पर्धायें शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गयी क्योंकि पहले ही दिन 7 मीट रिकार्ड टूट गये। मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण जीतकर अपनी छाप छोड़ी। गुजरात के खिलाड़ियों ने जूडो के आठ में से तीन स्वर्ण अपने नाम किये। देश के 36 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच चल रही श्रेष्ठता की जंग में महाराष्ट्र सात स्वर्ण और आठ रजत सहित 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 6 स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे जबकि दिल्ली 5 स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।