Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने किया खुलासा
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं टोक्यो ओलम्पिक में खेलने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को घरेलू माहौल और समर्थन उपलब्ध कराया जाए। इसका जिम्मा टोक्यो में रहने वाले भारतवंशियों को दिया जाए। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलम्पिक संघ ने पीएम की इस इच्छा को पूरी करने के लिए कमर कस ली है। टोक्यो में रहने वाले एक भारतवंशी पर एक भारतीय खिलाड़ी की जिम्मेदारी होगी। इसके बदले जिम्मा उठाने वाले भारतवंशी परिवार को खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए उसके मुकाबले का टिकट दिया जाएगा।
खेल मंत्रालय की ओर से कुछ दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी को टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियों का ब्योरा दिया गया था। इस दौरान पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों को टोक्यो में घरेलू माहौल और समर्थन की बात कही। खेल मंत्रालय इसी को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने खुलासा किया कि उम्मीद है ओलम्पिक के लिए 100 से अधिक खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे। हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी वहां रहने वाले एक परिवार को दी जाएगी। टोक्यो में परिवारों की तलाश के लिए आईओए को जिम्मेदारी दी गई है।
परिवारों का आईओए ख्याल रखेगा और उन्हें खिलाड़ी का मुकाबला देखने और समर्थन करने के लिए अपनी ओर से टिकट देगा। इससे खिलाड़ी को स्टेडियम में समर्थन भी मिलेगा और उसे विदेश में रहने का अहसास भी नहीं होगा। परिवारों की तलाश के लिए जापान स्थित भारतीय दूतावास और राजदूत की भी मदद ली जाएगी। हालांकि खिलाड़ी खेलों के दौरान गेम्स विलेज में ही रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि खिलाड़ी को जब भारतीय खाने की जरूरत हो तो जिम्मा उठाने वाला परिवार उन्हें यह भोजन उपलब्ध कराएगा। इस योजना से टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद मंत्रालय लगा रहा है।