News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय कुश्ती फ्री स्टाइल एंड ग्रीको रोमन पुरुष चैम्पियनशिप बृहस्पतिवार को शुरु हुई। चैम्पियनशिप में 140 विश्वविद्यालयों के 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 87 किलोग्राम वर्ग में आरएसयू प्रयागराज विश्वविद्यालय (यूपी) के रामसिंह यादव ने प्रथम, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के रजनेश ने द्वितीय, सावित्री बाई फूले पुणे विश्वविद्यालय के पवार विजय व पीडीयूएस सीकर विश्वविद्यालय के भूपेन्द्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 130 किलोग्राम भार वर्ग में सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय के सादगीर हर्षवर्धन ने पहला, देश भागवत सिंह विश्वविद्यालय गोबिंदगढ़ के रामपाल ने दूसरा और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के पहलवान तारावीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले इस मौके पर प्रख्यात कुश्ती खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कहा कि अब नाम के साथ-साथ खेलों में अच्छा भविष्य भी है। खिलाड़ियों को केवल अपना लक्ष्य निर्धारित करके खेलने की आवश्यकता है। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की, जबकि अर्जुन अवार्डी उदय चंद व कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लूथरा ने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह को समर्पित है।