News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो खेलों के लिये भारत का नौवां कोटा
भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने दो मीटर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की ऊंची कूद टी47 में कांस्य पदक जीतकर तोक्यो पैरालम्पिक 2020 का कोटा भी हासिल किया। निषाद का यह कोटा टोक्यो खेलों के लिये भारत का नौवां कोटा है।
भारत ने अब तक तीन कांस्य समेत छह पदक जीत लिये हैं जबकि लंदन में 2017 में हुई चैम्पियनशिप में उसके पांच पदक थे। रियो पैरालम्पिक चैम्पियन और विश्व रिकॉर्ड धारी अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड राबर्ट्स ने 2.03 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं चीन के होंगजे चेन को कांस्य पदक मिला।
निषाद ने भारतीय पैरालम्पिक समिति से कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। यह मेरी पहली विश्व चैम्पियनशिप है । मैने कभी सोचा नहीं था कि पदक जीतूंगा। मेरा अगला लक्ष्य तोक्यो पैरालम्पिक 2020 है। भारतीय कोच सत्यनारायण ने कहा कि निषाद में अपार संभावनायें हैं और वह तोक्यो में पदक का प्रबल दावेदार होगा।