News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची टाइम 100 नेक्स्ट में शामिल होने पर फर्राटा धाविका दुती चंद को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, ''ओडिशा की फर्राटा धाविका दुती चंद को टाइम मैगजीन की 100 नेक्स्ट सूची में आने पर बधाई। ओडिशा को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। शुभकामनायें।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ''दुती चंद को बधाई। भारत की सबसे तेज भागने वाली महिला अब टाइम 100 नेक्स्ट सूची में। उम्मीद है कि वह ट्रैक पर और उससे बाहर भी देश का नाम रोशन करती रहेंगी। दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 और 200 मीटर में रजत पदक जीते और नपोली में यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका बनी। उन्हें आईएएएफ ने दोहा विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर रेस में भाग लेने का न्यौता दिया था लेकिन वह हीट में ही 11.48 सेकंड की टाइमिंग के साथ बाहर हो गई।