News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
प्रदेश स्तर पर मथुरा का किया नाम रोशन
मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के बीटेक कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल कुमार ने लखनऊ के बीबीडी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट की मेजबानी में हुई डा. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर मथुरा जनपद का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व आगरा में हुई जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में साहिल कुमार ने 200 मीटर दौड़ में पहला तथा 100 मीटर फर्राटा रेस में दूसरा स्थान हासिल किया था।
जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के खेल अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि साहिल कुमार पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अव्वल है। साहिल पठन-पाठन के बाद 100 और 200 मीटर रेस की नियमित तैयारी करता है। आगरा के राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैम्पस में आयोजित डा. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट की जोनल प्रतियोगिता में भी साहिल कुमार ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा तथा 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया था। साहिल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। साहिल ने अपने चयन को सार्थक करते हुए लखनऊ के बीबीडी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपने संस्थान ही नहीं समूचे मथुरा जनपद को गौरवान्वित किया है।
आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन मनोज अग्रवाल तथा संस्थान के निदेशक डा. एल.के. त्यागी ने साहिल कुमार की शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है। अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल ने साहिल को शाबासी देते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के साथ खेलों में सहभागिता पर बल दिया। डा. अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी यदि शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दे तो वह न केवल अपने आपको निरोगी रख सकती है बल्कि इसमें अपना करियर भी बना सकती है। चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि साहिल की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक नजीर है। निदेशक डा. एल.के. त्यागी ने कहा कि साहिल की यह उपलब्धि हम सब के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।