News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
जापान के युसुके सुजुकी ने रविवार को एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में 50 किलोमीटर की दौड़ जीती। इस दौड़ में खास बात यह थी कि पुर्तगाल के 43 वर्षीय जोआओ विएरा ने इस दौड़ में रजत पदक हासिल कर सबको चौंका दिया। किसी भी इवेंट में पदक जीतने वाले वह सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बने। पुर्तगाली दिग्गज ने अपने 11वीं विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए दूसरे स्थान पर रहे जबकि कनाडा के इवान डनफी तीसरे स्थान पर रहे।
सुज़ुकी ने 4 घंटे 4:20 मिनट में दौड़ जीती। उधर रात में होने के बावजूद दोहा की गर्मी से रेस के लिये स्थितियां खराब थीं। विएरा ने कहा,‘मेरे लिए, यह नरक था..बहुत, बहुत गर्म..यह बहुत बुरा था। मैंने कैसे सामना किया? बस बहुत सारा बर्फ और ठंडा पानी। देर रात का समय भी एक चुनौती थी।’ उन्होंने कहा,‘ हालांकि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, यह हर दिन नहीं होता कि आप पदक जीतते हैं, विशेष रूप से 43 वर्ष की आयु में।