News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेल संचालक से की भेंट भोपाल: न्यू केसल, यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित विश्व प्रत्यारोपण खेलों की पदक विजेता खिलाड़ी अंकिता श्रीवास्तव ने टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने विश्व प्रत्यारोपण खेलों में अंकिता को मिली शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अंकिता को शाबासी देते हुए कहा कि ओलम्पिक स्तरीय विश्व प्रत्यारोपण खेलों में तीन पदक जीत कर भोपाल की अंकिता ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने अंकिता के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अंग दानदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि अंकिता ने अपनी मां को 74 प्रतिशत लीवर दान किया है। अंकिता श्रीवास्तव ने एथलेटिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3.61 मीटर की स्वर्णिम छलांग के साथ पहला स्वर्ण और बाल थ्रो में 31.7 मी थ्रो कर दूसरा स्वर्ण पदक देश को दिलाया। इसके अलावा अंकिता ने 100 मी दौड में रजत जीतकर तीसरा पदक देश को दिलाया। वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।