News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
रोहतक। हरियाणा ने तीसरी जूनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 7 स्वर्ण समेत 12 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने एक रजत और 4 कांस्य पदक भी जीतकर 63 अंक हासिल किये। मणिपुर 33 अंक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणा के लिये तमन्ना ने 48 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता जो उनका लगातार तीसरा स्वर्ण है। मणिपुर ने एक स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। महाराष्ट्र को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य मिले। पंजाब चौथे स्थान पर रहा।