News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताः 15 पदक जीत हरियाणा को किया गौरवान्वित
खेलपथ संवाद
सोनीपत। नगर निगम स्टेडियम गन्नोर में स्कूल गेम्स डेवलपमेंट फाउण्डेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के लगभग पौने तीन सौ मुक्केबाजों ने अपने दमदार पंच और सुरक्षा का नायाब कौशल दिखाकर खेलप्रेमियों का दिल जीता। प्रतियोगिता का शुभारम्भ गन्नोर के विधायक देवेन्द्र सिंह कादयान ने किया। प्रतियोगिता में सोनीपत के मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण, पांच रजत, तीन कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजक राकेश सैनी और राष्ट्रीय सचिव रामप्रकाश के प्रयासों की मुक्केबाजों ने तारीफ की और कहा कि खिलाड़ी बिना प्रतियोगिताओं के कुछ नहीं कर सकता। इस प्रतियोगिता में कोच अंकित मुकिमपुर के मार्गदर्शन में सोनीपत के उदीयमान मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कई खिलाड़ियों ने मेडल जीते। कुछ मुक्केबाजों ने दो-दो मेडल भी जीते हैं।
गांव बिंदरोलि के युवराज ने सब जूनियर (24-26 किलो भारवर्ग) में स्वर्ण पदक जीता तो यहीं की दीक्षा ने भी सब जूनियर (20-22 किलो भारवर्ग) में स्वर्णिम सफलता हासिल की। गांव बिंदरोलि की ही सृष्टि ने सब जूनियर (24-26 किलो भारवर्ग) में रजत पदक तो बिंदरोलि के प्रवेश ने सब जूनियर के 24 से 26 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। इसी तरह बिंदरोलि की दीक्षा ने (30-32 किलो भारवर्ग) स्वर्ण, आस्था ने (32-34 किलो भारवर्ग में) स्वर्ण पदक तथा युवराज ने (43-46 किलो भारवर्ग में) स्वर्ण पदक जीते वहीं अंशिका सब जूनियर के 40 से 42 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रही।
रुचि बिंदरोलि जूनियर (52-54 किलो भारवर्ग) स्वर्ण पदक, सक्षम (41-43 किलो) नशिरपुर रजत पदक, कुनाल बिंदरोलि (48-50 किलो) स्वर्ण पदक, आदि आंतिल महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम खेवड़ा गांव कुमासपुर सब जूनियर 46-48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, कार्तिक नाधनोर महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम खेवड़ा जूनियर 44-46 भार वर्ग में कांस्य पदक, कृषि आंतिल नाधनोर यूथ महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम खेवड़ा+84 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया।