News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ऑस्ट्रेलिया में 23 नम्बर की जर्सी में आएगी नजर
खेलपथ संवाद
वाराणसी। पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय हॉकी सीरीज खेलने काशी की बेटी पूजा यादव मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंची। 23 नम्बर की जर्सी में पूजा 26 अप्रैल को पहला मैच पर्थ में खेलेगी। गंगापुर निवासी दूधिया की बेटी पूजा यादव का बचपन गरीबी में गुजरा है।
पूजा गंगापुर नगर पंचायत के एक कमरे के पुश्तैनी मकान में 6 बहनों और भाई के साथ रहती है। वह खेल के साथ अपनी भैंस को चारा और पानी भी देती थी। मां कलावती देवी बताती हैं कि वह हर रोज पूजा के टीम में चयन होने की दुआ मांगती थीं। उनकी इच्छा है कि बेटी हाॅकी में जीत दिलाकर देश का मान बढ़ाए। पति महेंद्र यादव बेटी को खेलने नहीं जाने देते थे। उसके खेल को देखकर लोगों ने पिता से तारीफ की। ओलम्पियन ललित उपाध्याय ने काफी मदद की।
उन्होंने बेटी को हॉकी किट दी थी। गंगापुर हॉकी अकादमी के प्रदीप सिंह, चरण दास गुप्ता ने बताया कि पूजा ने गंगापुर मैदान और अकादमी से हॉकी सीखी है। सचिव अवधेश लाल मौर्य ने बताया कि पूजा यादव ने जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल जीता था। उसकी प्रतिभा को देखकर बहुत से लोगों ने हॉकी खेलना शुरू किया।
ओलम्पियन ने बताया कि टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी
ओलम्पियन ललित उपाध्याय ने बताया कि पूजा भारतीय महिला हॉकी टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मिडफील्ड पर खेल को आगे बढ़ाने के साथ खेल की गति बरकरार रखने की जिम्मेदारी होती है। वैसे खिलाड़ी किस पोजीशन से खेलेगा यह खेल की रणनीति पर निर्भर करता है। मैच के अनुसार रणनीति में बदलाव भी होता है।
छह भाई-बहनों में पांचवें नम्बर की हैं पूजा
छह भाई-बहनों में पूजा पांचवें नम्बर पर हैं। उनसे छोटा एक भाई है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पूजा यादव का चयन पिछले महीने सीनियर वूमेन नेशनल कोचिंग कैंप साई सेंटर बेंगलूरू के लिए हुआ था। पूजा भारतीय टीम के साथ 21 अप्रैल से 5 मई तक ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी।
पूजा ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलो इंडिया में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता, सीनियर नेशनल साइन डिपार्टमेंटल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से सीनियर नेशनल में भी प्रतिभाग किया। इस सीरीज में चयन होने पर पूजा ने खुशी जाहिर की है। कहा कि अब बड़ा लक्ष्य है। कठिन परिश्रम कर रही हूं।
ये है सीरीज का शेड्यूलः ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया- 26 अप्रैल, 27 अप्रैल, 1 मई, 3 मई, 4 मई।