Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग:
सीनियर वर्ग में आगरा का दबदबा
खेलपथ संवाद
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तुलसी यादव और श्रेया शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में आगरा की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक हासिल किए।
मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में जूनियर वर्ग के मुकाबलों के बाद सीनियर वर्ग के भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सीनियर अंडर 49 किलोग्राम में मथुरा की विशाखा ने स्वर्ण, आगरा की वानी सिंह ने रजत और यूपीटीए की अनामिका वर्मा व फर्रुखाबाद की भूमि तिवारी ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 53 किग्रा में लखनऊ की तुलसी यादव ने स्वर्ण, लखनऊ की समीक्षा पासवान ने रजत और बरेली की निष्ठा गिहार व कानपुर की वंदना शर्मा ने कांस्य पदक जीते। सीनियर अंडर 57 किग्रा में आगरा की प्रीति बघेल ने स्वर्ण, सुल्तानपुर की साक्षी ने रजत, मथुरा की मीनू व लखनऊ की मनीष्का सिंह ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 62 किग्रा में यूपीटीए की सरोजनी सिंह ने स्वर्ण, फर्रुखाबाद की श्रद्धा त्रिपाठी ने रजत और गोरखपुर की निशा श्रीवास्तव व यूपीटीए की कनिका रावत ने कांस्य पदक जीते। सीनियर अंडर 67 किग्रा में आगरा की भूमि गुप्ता ने स्वर्ण, झांसी की अनुष्का यादव ने रजत और यूपीटीए की गार्गी कृष्णा व लखनऊ की नंदिनी निगम ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर अंडर 73 किग्रा में आगरा की दुर्गेश शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की श्वेता ने रजत एवं श्रावस्ती की रौनक शर्मा व लखनऊ की समीक्षा मुद्गल ने कांस्य पदक जीते। सीनियर 73 किग्रा से अधिक भारवर्ग में लखनऊ की श्रेया शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की मुस्कान ने रजत एवं लखनऊ की लावण्या गुप्ता व श्रावस्ती की आंचल ने कांस्य पदक जीते।