Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
9 मार्च से छठी एशियन चैम्पियनशीप में दिखाएंगी दमखम
खेलपथ संवाद
चरखी दादरी।
हरियाणा की तीन बेटियों का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितू श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल ईरान में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में दमखम दिखाएंगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
हरियाणा की ये खिलाड़ी ईरान के तेहरान में 9 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली छठी एशियन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर दमखम दिखाएंगी। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितू श्योराण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। वह इससे पहले कई नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि रितू श्योराण सीआईएसएफ में नौकरी करती हैं और वह फिलहाल पानीपत में कार्यरत हैं वहीं सोनीपत जिला निवासी पूजा नरवाल भारतीय रेलवे में नौकरी करती हैं।