News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
देश को एशियाड में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों में देश के पहले स्वर्ण पदक विजेता तैराक सचिन नाग को अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। महासंघ ने उनके पुत्र अशोक नाग को उनके पिता को यह सम्मान देने की जानकारी दी है। सचिन नाग ने 1951 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष देश को 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने बाद में रिले का कांस्य भी जीता था। वह 1948 के लंदन ओलम्पिक में भी खेले। उनका स्वर्गवास 1987 में हुआ। सचिन नाग को मरणोपरांत यह सम्मान इस वर्ष जुलाई में सिंगापुर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के दौरान दिया जाएगा। नाग के अलावा दिग्गज तैराक रेयान लोश्टे, जोसेफ स्कूलिंग को भी यह सम्मान दिया जा रहा है। हॉल ऑफ फेम में जॉनी वाइजमुलर, माइकल फेल्प्स जैसे तैराक शामिल हैं। अशोक नाग के संघर्ष के बाद सचिन नाग को 2020 में ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।