News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
केरल में 80 वर्षीय एथलीट चांद सिंह ने जमाई धाक हरियाणा को मिले 28 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 कांस्य पदक खेलपथ संवाद झज्जर। केरल के त्रिचूर में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक हुई छठी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झज्जर के 80 वर्षीय एथलीट मास्टर चांद सिंह अहलावत ने 3 पदक हासिल किये। प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 1520 पुरुष एवं महिला एथलीटों ने भाग लिया। हरियाणा स्टेट से 130 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने 28 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान पर केरला, द्वितीय पर तेलंगाना, तीसरे स्थान पर मणिपुर रहा। 80 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्ग झज्जर गांव डीघल निवासी मास्टर चांद सिंह अहलावत ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में 2 गोल्ड मेडल जीते वहीं जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का परचम लहराया। चांद सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में किलोई के धावक सतबीर हुड्डा, खेल विभाग से सेवानिवृत महेन्द्र सिंह हुड्डा, भिवानी से राजेन्द्र सिंह ने भी हिस्सा लिया।