News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अब फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेंगे खेलपथ संवाद गुरुग्राम। ट्रायथलॉन में गुरुग्राम के रजत गुप्ता ने झंडे गाड़े हैं। अधिकतम तय समय 17 घंटे में से मात्र 12 घंटे 32 मिनट एवं 13 घंटे 36 मिनट में रजत गुप्ता ने इस रेस को पूरा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस उपलब्धि के बाद वर्ष 2024 की अब जारी हुई रैकिंग में रजत गुप्ता नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। रजत गुप्ता ने बिना रुके 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42 किलोमीटर रनिंग की है। इन तीनों को पूरा करने के लिए अधिकतम 17 घंटे का समय निर्धारित होता है। हाल ही में जारी हुई वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार जून 2024 में आस्ट्रिया देश के क्लेजनफर्ट शहर में 12 घंटे 32 मिनट में एवं अक्तूबर महीने में मलेशिया देश के लंकावी शहर में आयोजित आयरन मैन रेस को 13 घंटे 36 मिनट में रजत गुप्ता ने पूरा किया। रजत गुप्ता पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जो 18 से 24 साल के आयु वर्ग में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने जाएंगे। अब वे फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। यह चैम्पियनशिप सितंबर 2025 में होगी। साथ ही जर्मनी में जून में होने वाली यूरोपियन चैम्पियनशिप में भी वे जाएंगे। रजत गुप्ता शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री गुरुग्राम के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार गुप्ता के पुत्र हैं। रजत गुप्ता के खेल की दुनिया में सफलता के लिए प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के पैटर्न हरीश घई, बोधराज सीकरी, चेयरमैन दीपक मैनी, वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल, डायरेक्टर एडवोकेट आरएल शर्मा, डायरेक्टर डॉ. अंशुल ढींगरा एवं पीएफटीआई की समस्त कोर कमेटी की ओर से शुभकामनाएं दीं। रजत गुप्ता के मुताबिक वे 21 साल की उम्र से वर्ष 2021 से रेस में भाग ले रहे हैं। वे टेबल टेनिस भी खेलते थे। रजत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड हेलने बिजऩेस स्कूल से पढ़ाई की है और वहां पर भी वे कैप्टन रह चुके हैं। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले 180 साल में वे पहले भारतीय हैं।