News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व कप 2025: सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन खेलपथ संवाद पटना। बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने राज्य का नाम रोशन करते हुए आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने इस खबर को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया। जानकारी के मुताबिक, अंशिका ने दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत जैसी प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में स्थान पाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके इस चयन को बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है। वहीं, रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। अंशिका की उपलब्धि से राज्य में तीरंदाजी और अन्य खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है।