News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
दोनों बच्चों वामिका और अकाय संग श्रीराधा केली कुंज पहुंचे खेलपथ संवाद मथुरा। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को वृंदावन धाम पहुंच कर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। दम्पति अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ आश्रम श्रीराधा केली कुंज पहुंचे। अनुष्का के माता-पिता पहले से ही संत प्रेमानंद के शिष्य हैं। इससे पहले दम्पति दो बार संत प्रेमानंद के आश्रम में आ चुका है। प्रेमानंद महाराज ने विराट को कुशलता का आशीर्वाद देते हुए निरंतर अभ्यास पर नियंत्रण रखने को कहा। उन्होंने विराट से कहा कि अगर अभ्यास पुष्ट हो गया तो जीत पक्की है, ज्यादा चिंता न करें। संत प्रेमानंद ने दम्पति से कहा कि हम तो साधना के जरिए कुछ ही लोगों को आनंदित करते हैं जबकि आप दोनों (विराट और अनुष्का) अपने कर्म से पूरे देश को आनंदित करते हैं। यह भी एक प्रकार से सेवा का ही एक मार्ग है, जिससे देश का बच्चा-बच्चा आनंदित होता है।