News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स कोच सुधीर अपने शिष्यों के प्रदर्शन से खुश
खेलपथ संवाद
मेरठ। हरियाणा राज्य आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जाट भवन रोहतक में 28 से 30 दिसम्बर तक आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा के दो खिलाड़ियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। इन खिलाड़ियों ने सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सफलता हासिल की है।
जाट भवन रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा के कार्तिक गढ़ी असदपुर ने अण्डर-14 आयु वर्ग तथा 40 से 44 किलो भारवर्ग तो क्रिश आंतिल नाधनोर ने अण्डर-17 आयु वर्ग तथा +94 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स कोच सुधीर के पास महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा में अभ्यास करते हैं।
कोच सुधीर का कहना है कि कार्तिक गढ़ी असदपुर ने वेस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता जोकि तीन से पांच जनवरी तक योगा भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित कि गई थी, उसमें अण्डर 14 आयु वर्ग तथा 40 से 42 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से लगभग 535 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कोच सुधीर ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लिया और पदक जीते। उन्होंने कुणाल, प्रियांशु, अरमान आंतिल आदि से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।