News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
दो दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा, सोमवार को हुई थी एंजियोप्लास्टी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार की शहर के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और अब उनकी हालत स्थिर है। उनके पारिवारिक लोगों ने यह जानकारी दी है। उनकी एंजियोप्लास्टी सोमवार को हुई थी। दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों में शुमार अशोक कुमार को रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। परिवारीजनों के मुताबिक, उनकी सफल एंजियोप्लास्टी एस्कॉर्ट्स अस्पताल में हुई। डॉक्टरों ने कुछ स्टेंट डाले हैं चूंकि उनकी धमनी में ब्लॉकेज पाई गई थी। वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। अशोक कुमार 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विजयी गोल दागा था। वह म्युनिख ओलम्पिक 1972 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 74 वर्ष के अशोक कुमार को 1974 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।