News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेल तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर माध्यम खेलपथ संवाद बागपत। यदि समाज और राष्ट्र को निरोगी रखना है तो प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को खेलों की तरफ प्रेरित करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा हैं। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कहना है आंचल बहुउद्देश्यीय खेल एकेडमी बागपत की संस्थापक संचालक पूजा चौधरी का। पूजा चौधरी का कहना है कि खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शरीर के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम हैं। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। सुश्री चौधरी का कहना है कि जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह सम्भव है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि कई स्कूलों में शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है लेकिन खेलों पर नहीं। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जहां खेल सीमित ही होते हैं। ऐसे में अभिभावक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। पूजा चौधरी का कहना है कि हमें पढ़ाई के साथ ही खेलों को भी महत्व देना चाहिए। स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे रेगुलर सब्जेक्ट की तरह नियमित एक्टिविटी करानी चाहिए। खेलों से शरीर फिट होता है तथा टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। खेल से तनाव का स्तर कम होता है और लेखन-पढ़ाई बेहतर होती है। खेल के माध्यम से नीरस जीवन में ऊर्जा का संचार किया जा सकता है। वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के अवसर मिल रहे हैं।