News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ब्रज में यमुना शुद्धि और गौसेवा की जगा रहे निराली अलख
श्रीप्रकाश शुक्ला
मथुरा। ब्रज की पावन धरा बहुत पवित्र है। पवित्र इसलिए क्योंकि यहां संतों का वास है। यहां का संत समाज राष्ट्र कल्याण ही नहीं जीव कल्याण की दिशा में भी बेजोड़ काम कर रहा है। जयकृष्ण दास महाराज ब्रज में यमुना शुद्धि और गौसेवा के अनोखे पहरुआ हैं। इनके कदम लड़खड़ाते नहीं बल्कि समाज को नई दिशा दिखाते हैं।
यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि समय समय पर पूज्य जयकृष्ण दास महाराज का मुझे स्नेह और सान्निध्य मिलता है। मुझे उनसे कुछ नया करने की प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। 70 साल की आयु में भी इनके इरादे अटल हैं। यमुना शुद्धि और गौसेवा के प्रति महाराज का जोश और जुनून हर किसी के लिए नजीर है। देखा जाए तो हर समय काल में संत समाज ने राष्ट्र, मानव और जीव कल्याण के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। राष्ट्र और जीव कल्याण की जो बातें पुस्तकें नहीं समझा सकतीं, हमारा पूज्य संत समाज अपनी कार्यशैली से सहजता से समझा देता है। यह सत्य है कि हर इंसान महत्वाकांक्षी होता है, संत समाज भी इससे विरक्त नहीं है। महत्वाकांक्षी होना बुरी बात भी नहीं क्योंकि कोई भी लक्ष्य महत्वाकांक्षा के बिना हासिल ही नहीं किया जा सकता।
सही दिशा वही बताता है जो सही दिशा में चल रहा हो। विपरीत दिशा में चलने वाला दूसरों को भी वैसी ही दिशा दिखाता है। संयम जीवन परमात्मा द्वारा अनुसरित जीवन है। संयम जीवन प्राप्ति के बाद संयम के आचार विचार सभी को प्रभावित करते हैं। तप आराधना आत्म कल्याण का श्रेष्ठ मार्ग है। धर्म का मार्गदर्शन देना साधु-संतों का कर्तव्य है। जयकृष्ण दास महाराज पुण्य का उपयोग भोग के बजाय त्याग में करते हैं। महाराज जयकृष्ण दास प्रेमानंद महाराज से बहुत प्रभावित हैं।
संत समाज ने अतीत में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने और समाज को जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जयकृष्ण दास महाराज ऐसे ही विराट कर्मयोगी हैं। संतों का हृदय अज्ञान और पाप रूपी अंधकार से रहित होता है। संत समाज की कार्यनीति समाज जागरण का काम करती है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गौसेवा के नए नायक जयकृष्ण दास महाराज इस समय चौमुंहा की श्रीराधामोहन गौशाला को आधुनिकतम सुविधाओं से सज्जित करने की दिशा में ठोस कदम उठा चुके हैं। यह ऐसी गौशाला होगी जहां गायों को एक ही छत के नीचे हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी।