News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद चेन्नई। हॉकी पंजाब, हॉकी राजस्थान, ओडिशा हॉकी संघ, हॉकी मिजोरम और हॉकी बंगाल ने शुक्रवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पांचवें दिन जीत दर्ज की। हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी झारखंड ने हालांकि मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला। पंजाब ने पूल एक में छत्तीसगढ़ को 10-1 से हराया जबकि पूल ई में राजस्थान ने हॉकी अरूणाचल को 4-3 से शिकस्त दी। पूल ई के एक अन्य मैच में ओडिशा हॉकी संघ ने पुडुचेरी हॉकी संघ 6-2 से शिकस्त दी जबकि पूल बी के मैच में हॉकी मिजोरम ने हॉकी हिमाचल को 6-3 से हराया। हॉकी बंगाल ने पूल एच में हॉकी बिहार को 12-2 से हराया।