News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
इस प्रतियोगिता में 31 टीमें लेंगी भाग, 16 नवम्बर को होगा फाइनल खेलपथ संवाद चेन्नई। हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सोमवार से चेन्नई में शुरू होगी जिसमें देशभर की 31 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 16 नवम्बर तक चलेगी जिसमें टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। लीग चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में हर टीम के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी जो 13 नवम्बर को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 15 नवम्बर को जबकि फाइनल और तीसरे नम्बर के लिए खेले जाने वाला मैच 16 नवम्बर को होगा। पूल ए में गत चैंपियन हॉकी पंजाब के साथ दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी तथा छत्तीसगढ़ हॉकी शामिल हैं। पूल बी में हॉकी हरियाणा, तेलंगाना हॉकी, हॉकी हिमाचल और हॉकी मिजोरम जबकि पूल सी में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी अंडमान और निकोबार शामिल हैं। पूल डी में हॉकी कर्नाटक, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी उत्तराखंड और त्रिपुरा हॉकी शामिल हैं। पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का मुकाबला पुडुचेरी हॉकी, हॉकी राजस्थान और हॉकी अरुणाचल से होगा। पूल एफ में उत्तर प्रदेश हॉकी, दिल्ली हॉकी, केरल हॉकी और हॉकी जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। पूल जी में हॉकी झारखंड, हॉकी महाराष्ट्र, गोवा हॉकी और हॉकी गुजरात जबकि पूल एच में मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल, हॉकी बिहार और असम हॉकी शामिल हैं।