News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिपः एमपी ने रोका यूपी का रास्ता खेलपथ संवाद रांची। मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और ओडिशा ने सोमवार को जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मध्य प्रदेश ने दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश को 2-0 से हराकर उसका रास्ता रोक दिया। कप्तान भूमिक्षा साहू ने दो गोल करके मध्य प्रदेश की जीत सुनिश्चित की जो सेमीफाइनल में ओडिशा से भिड़ेगा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। टीम सेमीफाइनल में हरियाणा के खिलाफ खेलेगी। हरियाणा ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 3-1 से हराया। पूजा मलिक और खासा शशि जल्दी जल्दी दो गोल करके हरियाणा को 2-0 की बढ़त दिलाई। सुखवीर कौर ने पंजाब के लिए गोल दागा लेकिन भटेरी ने खेल के अंतिम क्षणों में गोल करके हरियाणा की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। आखिरी क्वार्टर फाइनल में ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराया। कप्तान लहरे ममतेश्वरी (1') ने मैच की शुरुआत में छत्तीसगढ़ को बढ़त दिलाई, लेकिन तनुजा टोप्पो (11'), कुजूर प्रियंका (20'), कुजूर रंभा (29', 33') और करुणा मिंज (32') ने गोल करके खेल को ओडिशा के पक्ष में मोड़ दिया। सेमीफाइनल बुधवार को खेले जाएंगे।