News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
स्वर्ण से चूकने का अफसोस, ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में US को सोना खेलपथ संवाद पेरिस। निषाद कुमार ने ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भारत को रजत पदक दिलाया। हालांकि, निषाद को स्वर्ण से चूकने का अफसोस भी रहा। इस ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में अमेरिका के खिलाड़ी को स्वर्ण पदक मिला। अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस चांदी के तमगे के साथ निषाद कुमार लगातार दो पैरालम्पिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हो गए हैं। पैरालंपिक ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में निषाद कुमार ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी रोडेरिक को कड़ी टक्कर दी। निषाद ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भी रजत पदक अपने नाम किया था। पेरिस पैरालम्पिक में निषाद ने रजत जीतने के बाद खेलभावना की शानदार मिसाल पेश की। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी की सुनहरी कामयाबी पर बांहों में भरकर बधाई दी। कांटे की टक्कर में निषाद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिकी खिलाड़ी ने इस सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत को पदक दिलाने की खुशी के साथ-साथ निषाद को स्वर्ण से चूकने का अफसोस भी रहा। उन्हें तीसरे प्रयास में असफल होने के बाद भावुक भी देखा गया। पेरिस में दोहराई टोक्यो की कहानी। भारत को रजत पदक दिलाने के बाद निषाद को खेल के मंच को नमन करते देखा गया। पेरिस में दोहराई टोक्यो की कहानी। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मार्गिएव जॉर्जी ने जीता। पैरालंपिक रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने किसी देश की तरफ से शिरकत नहीं की है। जॉर्जी ने तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर पेरिस पैरालंपिक 2024 में भाग लिया। पीएम मोदी ने ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले निषाद को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए निषाद कुमार को बधाई! उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ सब कुछ संभव है। हर भारतीय खुश है।' पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है। पुरुषों की हाई जंप (T47) स्पर्धा में निषाद ने कमाल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 25 साल के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता था। निषाद लगातार दो पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले सबसे युवा पैरा-एथलीट बन गए हैं। भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत की झोली में अब एक स्वर्ण पदक के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक हो चुके हैं। निषाद की स्पर्धा में अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने स्वर्ण पदक जीता। इस अमेरिकी हाई जंपर ने 2.08 मीटर की छलांग लगाई। पैरालंपिक खेलों में रॉडरिक का यह लगातार तीसरा स्वर्ण है। निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक NPA के जी मर्गीव के नाम रहा। उन्होंने मीटर की छलांग लगाई। इसी स्पर्धा में निषाद कुमार के अलावा एक और भारतीय जंपर राम पाल ने भी हिस्सा लिया था, मगर वो 1,95 मीटर से ज्यादा ऊंचा नहीं कूद सके। राम पाल सातवें स्थान पर रहे।