News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
उनका वजन तय सीमा से अधिक पाया गया इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन ने भी कर दी पुष्टि खेलपथ संवाद पेरिस। महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ओलम्पिक से बाहर हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं। इसकी वजह उनका वजन है, जोकि तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। खबरों के मुताबिक विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। नियमों के मुताबिक किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है लेकिन विनेश का वेट इससे ज्यादा था। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन ने भी कर दी है। आईओए ने बयान में बताया कि विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम वर्क रेसलिंग मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया। विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद अब 50 किलोग्राम वर्ग में किसी पहलवान को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। अब इस कैटेगिरी में अमेरिका की पहलवान को गोल्ड मेडल हासिल होगा।