News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
रेलवे ने दिया पदोन्नति का तोहफा तो महाराष्ट्र सरकार देगी एक करोड़ सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में विशेष कार्य अधिकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डालने वाले महाराष्ट्र के शूटर स्वप्निल पर इस समय सौगातों की बरसात हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जहां स्वप्निल को एक करोड़ रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की वहीं रेलवे ने उसे पदोन्नति का तोहफा दिया है। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलम्पिक में पुरुषों की 50 मीटर 3-पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस खास उपलब्धि पर सेंट्रल रेलवे ने तोहफा दिया है। वह भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले वह टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलम्पिक से लौटने पर उनको सम्मानित किया जाएगा।" कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। फाइनल में भी नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद स्वप्निल छठे स्थान पर चल रहे थे। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया। कुसाले ने क्वालिफिकेशन राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 60 शॉट में 590 अंक के साथ शीर्ष आठ निशानेबाजों में स्थान हासिल किया था, जिसमें 38 इनर 10 शामिल हैं। कुसाले के साथ एक और भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफिकेशन राउंड में 589 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे थे।