News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
पेरिस में भारत के 118 महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दम खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। भारत के ओलम्पिक अभियान और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) से ईस्पोर्ट्स को मान्यता मिलने का जश्न मनाने के लिए रविवार को यहां ‘पेरिस में भारत’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद मनोज तिवारी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। भारत के कुल 118 खिलाड़ी 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलम्पिक में भाग लेंगे। इनमें भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं। आइओसी ने हाल में ईस्पोर्ट्स को मान्यता प्रदान की थी। आईओसी और सऊदी अरब सरकार के बीच अगले साल सऊदी अरब में ईस्पोर्ट्स ओलम्पिक के आयोजन को लेकर करार भी हुआ है। इस संबंध में कहा गया, ‘इस दौड़ का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को तेजी से बढ़ते भारतीय ईस्पोर्ट्स के साथ जोड़ना है।’ इस अवसर पर गिरिराज ने कहा, ‘डिजिटल इंडिया के बढ़ते अवसर ईस्पोर्ट्स जैसे नए खेलों का लाभ उठाने की बहुत संभावनाएं प्रदान करते हैं।’