News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
2036 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेरिस ओलम्पिक में हिस्सा लेने जा रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर, भारत 2036 के ओलम्पिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब, इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगले महीने (26 जुलाई-11 अगस्त) शुरू होने जा रहे पेरिस ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत 2036 के ओलम्पिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, "मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं।" पेरिस ओलम्पिक के लिए 100 से अधिक भारतीयों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें रिकॉर्ड 21 निशानेबाज भी शामिल हैं। उनका लक्ष्य पिछले टोक्यो ओलम्पिक में देश द्वारा हासिल किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात पदकों से आगे बढ़ने का होगा। राष्ट्रपति ने कहा, "कुछ ही दिन बाद पेरिस ओलम्पिक शुरू होने जा रहा है। ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।" अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर, भारत 2036 के ओलम्पिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब, इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मुर्मू ने कहा, "इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ 2036 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है।"