News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सुकांत कदम, तरुण, सुहास को मिला पेरिस पैरालम्पिक का टिकट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शीर्ष भारतीय पैरा शटलर सुकांत कदम, तरुण और सुहास एलवाई ने पेरिस में आगामी पैरालम्पिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह पहली बार है जब कदम पैरालम्पिक में हिस्सा लेंगे और वह पुरुषों की एसएल 4 श्रेणी में खेलेंगे। एसएल4 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के एक तरफ, दोनों पैरों में निचले स्तर पर गति प्रभावित होती है या एक अंग की मामूली अनुपस्थिति होती है। उनके अलावा तरूण और सुहास ने भी इसी कैटेगरी से क्वालीफाई किया है। एसएल3 महिला वर्ग में मनदीप कौर (शरीर के एक तरफ, दोनों पैर या अंगों की अनुपस्थिति वाले खिलाड़ियों के लिए), मिश्रित युगल एसएल6 वर्ग में निथ्या और शिवराजन ने भी कट हासिल किया। पेरिस पैरालम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। कदम पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतकर अपना पेरिस स्थान पक्का कर लिया। तरूण और सुहास दोनों ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सर्किट पर दबदबा बनाए हुए हैं। कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, मैंने पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।'' ''लेकिन यह सपने का अंत नहीं है, पदक जीतना और भारत को गौरवान्वित करना मेरा सपना है।'' शटलर वर्तमान में बहरीन पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहरीन में हैं। भारत ने तीसरे दिन एक रजत और एक कांस्य पदक जीता कोबे (जापान)। भारत के लिए ऊंची कूद के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने रविवार को यहां कोबे 2024 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप के तीसरे दिन रजत पदक और प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालम्पिक के रजत पदक विजेता निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में 1.99 मीटर के प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल किया और भारत का खाता खोला। निषाद ने पेरिस में 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था। अमेरिका के रोड्रिक टाउनसेंड ने 2.05 मीटर की कूद से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय राम पाल अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ 1.90 मीटर के प्रदर्शन से छठे स्थान पर रहे। टी 47 में वो पैरा ट्रैक एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनका कोहनी या कलाई के नीचे का हिस्सा कटा होता है या इसमें विकृति होती है। फिर प्रीति पाल ने महिलाओं की टी 35 वर्ग की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में 30.49 सेकेंड के समय से तीसरा स्थान हासिल कर भारत को दूसरा पदक दिलाया। टी 35 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिन्हें समन्वय संबंधित विकृति होती है। दीप्ति जीवनजी ने महिला टी20 400 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 56.18 सेकेंड के एशियाई रिकॉर्ड समय से अपनी हीट रेस जीती। चीन 26 पदक के साथ तीसरे दिन तालिका में शीर्ष पर है। भारतीय टीम अभी 29वें स्थान पर है। चैम्पियनशिप 25 मई तक चलेगी।