News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एलोर्डा कप बॉक्सिंग: सोनिया को मिली हार खेलपथ संवाद अस्ताना। विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने एलोर्डा कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीत के साथ अभियान शुरू किया है। उन्होंने 52 किलो भार वर्ग में स्थानीय बॉक्सर कजाखस्तान की राखिमबेरदी झानसाया को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। मीनाक्षी (48 किलोग्राम) और अनामिका (50 किलोग्राम) ने भी जीत से शुरुआत की है। मीनाक्षी ने कजाखस्तान की गासीमोवा रोक्साना को 4-1 से और अनामिका ने जुंबायेवा अरालिम को पहले दौर में ही आरएससी (रेफरी ने मुकाबला रोका) कर दिया। वहीं इशमीत सिंह (75 किलोग्राम) को कजाखस्तान अरमानूली अरमात से और सोनिया (54 किलोग्राम) को चीन की चांग यूआन के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इस टूूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम भेजी गई है, जिसमें कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, जापान जैसे देश भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में इश्मीत सिंह (75 किलोग्राम) को कजाकिस्तान के अर्मानुली आर्मैट ने 5-0 से हराया। छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किलोग्राम), संजय (80 किलोग्राम) और गौरव चौहान (92 किलोग्राम से अधिक) तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ मंगलवार को चुनौती पेश करेंगे।