News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
लॉस एंजिल्स में 1500 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टूटते कीर्तिमान खेल तरक्की का सूचक होते हैं। भारतीय बेटियां खेल के क्षेत्र में भी ऊंची उड़ान भर रही हैं। लॉस एंजिल्स में 1500 मीटर दौड़ में अमरोहा की एथलीट बेटी दीक्षा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर यही तो सिद्ध किया है। दीक्षा का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 मिनट 6.07 सेकेंड था जो उसने 2023 में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में हासिल किया था। भारतीय ट्रैक एथलीट के एम दीक्षा ने लॉस एंजिल्स में साउंड रनिंग ट्रैक महोत्सव में महिलाओं की 1500 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वहीं, अविनाश साबले पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। दीक्षा ने प्रतियोगिता में 4 मिनट 4.78 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने हरमिलन बैंस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2021 में वारंगल में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4 मिनट 5.39 सेकेंड के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाली दीक्षा का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 मिनट 6.07 सेकेंड था जो उसने 2023 में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में हासिल किया था। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारूल चौधरी 15 मिनट 10.69 सेकेंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहीं जबकि अंकिता ने इसी स्पर्धा में 15 मिनट 28.88 सेकेंड का समय लेकर दसवां स्थान हासिल किया। साबले ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 20.37 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13 मिनट 31.95 सेकेंड में दौड़ पूरी की। साबले का 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13 मिनट 19.30 सेकेंड है। कार्तिक कुमार ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 7.66 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।