News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सः फाइनल में हरियाणा के पहवान को हराया खेलपथ संवाद इंदौर। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इंदौर के गोवर्धन जाट ने जीता स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गोवर्धन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में यह पदक जीता। फाइनल में गोवर्धन ने हरियाणा के अंकित को 12-2 अंकों की तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक जीता। गोवर्धन जाट मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र में अर्जुन अवार्डी कुश्ती कोच कृपाशंकर पटेल और विश्वामित्र अवार्डी वेद प्रकाश जावला के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सम्पूर्ण इंदौर कुश्ती जगत की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।