News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
पैरा वर्ग में अरशद ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो दिन दिन पूर्व टीम स्प्रिंट का स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता कुमारी ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को 500 मीटर टाइम ट्रायल में कांस्य पदक जीत लिया। झारखंड की सरिता ने क्वालीफाइंग दौर में 36.91 सेकेंड का समय निकालते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने 36.96 सेकेंड का समय निकाला। यह इस चैम्पियनशिप के जूनियर वर्ग में देश का पहला व्यक्तिगत पदक है। भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। स्वर्ण और रजत पैरा वर्ग में आया, जहां अरशद विजेता बने। 500 मीटर टाइम ट्रायल का स्वर्ण कोरिया की पार्क येबीन ने 35.81 सेकेंड के साथ स्वर्ण जीता। सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत परस्यूट में मीनाक्षी चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 3.42.51 मिनट का समय निकाल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पैरा वर्ग में अरशद शेख ने स्वर्णिम प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए सी2 क्लास के एक किलोमीटर टाइम ट्रायल का स्वर्ण जीता। यह इस चैंपियनशिप में उनका दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने अपने ही साथी आर्यवर्धन को पराजित किया। आर्यवर्धन को रजत मिला। अरशद ने 1.25.753 मिनट का समय निकाला।